श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में गुरुवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन पर किये गये फिदायीन हमले में 44 जवान शहीद हो गए। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
सूत्रों की मानें तो आतंकवादियों ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरीपोरा के पास सीआरपीएफ के वाहन से अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से लदे वाहन की टक्कर करा दी। इससे सीआरपीएफ का वाहन बुरी तरह नष्ट हो गया। जिसमें सीआरपीएफ के 12 जवान मौके पर ही शहीद हो गये और 32 अन्य घायल हो गये थे।
 घायल जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बाकी के जवान भी शहीद हो गए। हादसे के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर दी। ‘फिदायीन’ हमलावर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की गयी है जो पुलवामा के काकापोरा का निवासी है।

वाहन में सवार थे ये 42 जवान: 
1. जयमाल सिंह- 76 बटालियन
2. नसीर अहमद- 76 बटालियन
3. सुखविंदर सिंह- 76 बटालियन
4. रोहिताश लांबा- 76 बटालियन
5. तिकल राज- 76 बटालियन
6. भागीरथ सिंह- 45 बटालियन
7. बीरेंद्र सिंह- 45 बटालियन
8. अवधेष कुमार यादव- 45 बटालियन
9. नितिन सिंह राठौर- 3 बटालियन
10. रतन कुमार ठाकुर- 45 बटालियन
11. सुरेंद्र यादव- 45 बटालियन
12. संजय कुमार सिंह- 176 बटालियन
13. रामवकील- 176 बटालियन
14. धरमचंद्रा- 176 बटालियन
15. बेलकर ठाका- 176 बटालियन
16. श्याम बाबू- 115 बटालियन
17. अजीत कुमार आजाद- 115 बटालियन
18. प्रदीप सिंह- 115 बटालियन
19. संजय राजपूत- 115 बटालियन
20. कौशल कुमार रावत- 115 बटालियन
21. जीत राम- 92 बटालियन
22. अमित कुमार- 92 बटालियन
23. विजय कुमार मौर्य- 92 बटालियन
24. कुलविंदर सिंह- 92 बटालियन
25. विजय सोरंग- 82 बटालियन
26. वसंत कुमार वीवी- 82 बटालियन
27. गुरु एच- 82 बटालियन
28. सुभम अनिरंग जी- 82 बटालियन
29. अमर कुमार- 75 बटालियन
30. अजय कुमार- 75 बटालियन
31. मनिंदर सिंह- 75 बटालियन
32. रमेश यादव- 61 बटालियन
33. परशाना कुमार साहू- 61 बटालियन
34. हेम राज मीना- 61 बटालियन
35. बबला शंत्रा- 35 बटालियन
36. अश्वनी कुमार कोची- 35 बटालियन
37. प्रदीप कुमार- 21 बटालियन
38. सुधीर कुमार बंशल- 21 बटालियन
39. रविंदर सिंह- 98 बटालियन
40. एम बाशुमातारे- 98 बटालियन
41. महेश कुमार- 118 बटालियन
42. एलएल गुलजार- 118 बटालियन

साभार