जौनपुर। नगर के टीडी कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस साल अब तक प्रयागराज में 15 करोड़ लोगों ने स्नान किया। साढ़े चार वर्षों बाद अक्षयवट का दर्शन हुआ। 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षियों के बहकावे में उत्तर प्रदेश सहित देश की जनता आने वाली नहीं है और एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। पीएम मोदी का मंत्र है सबसे मजबूत मेरा बूथ। इस पर जो चलेगा, वह कभी पराजित नहीं होगा। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ विकास को वरीयता देकर गांव को भी जोड़ा है।  सीएम योगी ने कहा कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए सभी विपक्षी एकजुट होकर चुनाव में आगे आ रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष भाजपा को जीत दिलाने का कार्य करेंगे। एक बार फिर भाजपा की केंद्र में सरकार बनाएगी। सांसद डा. केपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अधिकांश इलाकों में बिजली सहित अन्य सुविधाओं को पहुंचाने का काम किया गया है। सभा को मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद, सांसद छोटेलाल खैरवार, नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव आदि ने भी सम्बोधित किया। 
इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, सांसद विनोद सोनकर, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह मोती, मंत्री रामतेज पाण्डेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, सुनील ओझा, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, विधायक रमेश मिश्रा, डा. अजय सिंह, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, पंकज जायसवाल, रामहित निषाद, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, मीडिया प्रभारी अभय राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ललित विश्नोई ने किया।