जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) के अध्यक्ष अनिल गुप्त के नेतृत्व में नगर के पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित कृषि भवन के प्रांगण में अस्थायी बने गौशाला में पशुओं के लिये एक दिन का हरा चारा दिया। इस मौके पर इं. रमेश चन्द्र गुप्त ने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा ही सच्ची सेवा है। इससे पुनीत कार्य कोई नहीं है। इसको सभी को करना चाहिये। पशु हमारे जीवन के लिये अति महत्वपूर्ण हैं।

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार ने संस्था की सराहना करते हुये कहा कि पशुओं के लिये यहां अस्थायी व्यवस्था किया गया है जिसमें लगभग 350 पशु हैं जिनकी देख-रेख नगर पालिका प्रशासन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जो भी संस्थाएं अपना सहयोग दे रही हैं, वह सराहनीय है। इस अवसर पर अकिंचन फाउण्डेशन के अध्यक्ष डा. अमरनाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय गौ सेवा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, विक्रम गुप्त, विजय गुप्ता, जगदीश प्रसाद साहू, स्वतंत्र साहू, अरविन्द बैंकर, सतीश चन्द्र गुप्ता, धीरज साहू, प्रशांत साहू एडवोकेट, राजेश गुप्ता पत्रकार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP