जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल के बालक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव निवासी एक पांच वर्षीय बालक मंगलवार को दोपहर घर के बाहर खेल रहा था।

उसी दौरान गांव का ही युवक उसे किसी बहाने से उठा लिया। उसे एक कमरे में लेगया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। रोते बिलखते बालक घर पहुंचा तो उसकी दशा देख परिजनों के होश उड़ गए। वह खून से लतफत था।
परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुुलिस ने आईपीसी की धारा 377 और पाक्सो एक्ट के तहतत केस दर्ज कर आरोपी शैलेश सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




DOWNLOAD APP