जौनपुर: पेड़ से टकराई कार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार में बुधवार की रात नीम के पेड़ से एक मारुति कार असंतुलित होकर टकरा गयी। जिसके कारण कार सवार रोहित यादव 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुवरदा गांव निवासी रोहित यादव अपने चालक के साथ गाजीपुर में एक विवाह कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत जौनपुर वापस आ रहे थे। मुफ्तीगंज बाजार में गांधी चबूतरे के सामने उत्तर पटरी स्थित एक नीम के पेड़ से टकरा गई। जिसके फलस्वरूप रोहित यादव गम्भीर रूप से घायल हो गये। जबकि चालक बच गया। घायल को प्रयागराज में एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।