जौनपुर। अपना दल की म​​ड़ियाहूं विधायक डा. लीना तिवारी का कहना है कि अंतरिम बजट को लेकर लोगों को जो उम्मीदें थी। केंद्र सरकार उस पर खरी उतरी है। आज पेश किया गया बजट ऐतिहासिक है। इसमें किसान, मजदूर, स्वास्थ्य, महिला, शिक्षा, व्यापारी, युवा सभी का ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि आम जनमानस को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है। 2019 का यह आम बजट मध्यम वर्गीय परिवार के साथ आम जनमानस के लिए अच्छा है। इससे आम जनमानस का विकास होगा। बजट में जनता की बुनियादी जरूरतों को उपलब्ध कराने में आसानी होगी। मध्यम वर्गीय लोगों को टैक्स में छूट मिलेेगा। हमारी गठबंधन की सरकार ने जनता का दिल ‌जीत लिया है।





DOWNLOAD APP