जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के जिला कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर किया। इसके पहले उपस्थित लोगों ने श्री मौर्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
तत्पश्चात् श्री मौर्य ने कहा कि संघ का मूल उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द उपाध्याय, पूर्व सभासद नीरज मौर्य, सर्वेश यादव, प्रदेश सलाहकार डा. सुभाष शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनिल मौर्य, विनोद यादव, बृजेश यादव, नरेन्द्र मौर्य, हेमंत मौर्य, विनय मौर्य, जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, अभिषेक पाठक, महामंत्री शुभम मौर्य सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर आये लोगों का स्वागत आशुतोष सिंह ने किया। अन्त में प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP