• जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में स्व. सुधाकर सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर तथा कंबल वितरण का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि इस परिवार से हमारा बहुत ही पुराना लगाव है। स्व. सुधाकर सिंह आज हमारे बीच नहीं है फिर भी उनका आशीर्वाद आज भी हम लोगों के उपर बना हुआ है।

अध्यक्षता करते हुए जफराबाद विधायक हरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्व. सुधाकर सिंह हमारे पिता समान थे। जब मैं चिकित्सक था तब उनका स्नेह मुझे बराबर मिल रहा था। आज भी उनका आशीर्वाद है कि मैं इस मुकाम पर पहुंच गया हूं।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच करने हेतु आये सभी चिकित्सक को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर शिक्षक नेता रमेश सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान 700 लोगों को कंबल वितरित किया गया। लगभग एक हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। लोगों का स्वागत करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि स्व. सुधाकर सिंह हमारे बड़े भाई थे। उन्होंने परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखने का मंत्र दिया। आज उन्हीं के बताए रास्ते पर हम लोग चल रहे हैं।

श्रद्धाजंली सभा को विनोद राय प्रधानाचार्य, डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुबास सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सरोज सिंह, अमित सिंह, अरूण सिंह, सन्तोष सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन राजेश सिंह ने किया। इस मौके पर प्रमोद सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश सिंह, राहुल सिंह, अरूण सिंह, हरिवंश सिंह, शिववंश सिंह, साहेब लाल यादव आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP