सिकरारा, जौनपुर। एस डब्लू इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर नन्हे-मुन्ने प्रतिभाशाली बच्चों ने मन मोह लिया।
विद्यालय की निदेशक रेनू गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राग जौनपुरी विविधता में एकता व विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्यौहारों की झांकी प्रस्तुत कर बच्चों ने लोगों का दिल बाग-बाग कर दिया।

सिन्ड्रैला की परी कथा, कन्या भ्रूण हत्या, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न का जीवंत चित्रण कर लोगों को द्रवित कर दिया। प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र सिंह ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट बताई। जबकि पशिक्षक प्रतीक सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। डायरेक्टर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास करना बहुत जरूरी है। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों को एक सफल व्यक्ति बनाने के साथ-साथ एक आदर्श नागरिक बनाने के लिए भी छोटी आयु से ही उचित मार्गदर्शन करें।
इस अवसर पर राकेश चौहान, मुकेश प्रधान, वैसाटो, प्रियंका सिंह, अंजली सिंह, पूजा तिवारी, शिवांगी सिंह आदि प्रमुख रहे। संचालन सम्पूर्णानन्द व जूही सिंह ने किया।




DOWNLOAD APP