जौनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 74 से अधिक सीट जीतने का संकल्प लेकर भाजपा ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान को गति देने हेतु नगर में निवास करने वाले प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में घर-घर व बूथ-बूथ जाकर पार्टी का झण्डा एवं स्टीकर लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ वह संख्या 295 में प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने अपने आवास से किया। इस दौरान कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुये उन्होंने कहा कि 12 करोड़ सदस्यता वाली दुनिया की सबसे बड़ी भाजपा के प्रत्येक सदस्यों के घर पर पार्टी का झण्डा एवं स्टीकर लगाया गया। साथ ही पास-पड़ोस पार्टी के शुभचिंतकों के आवास पर लगाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि छोटे किसानों एवं लघु उद्यमियों के हित संवर्धन के लिये केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि केन्द्र की सभी 100 से अधिक योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के उत्थान का कार्य किया है। 2019 का चुनाव धर्म युद्ध है। एक तरफ सभी भ्रष्टाचारी तो दूसरी तरफ देश की सबसे ईमानदार सरकार के मुखिया मोदी जी हैं। इस धर्म युद्ध में हमें अपना योगदान देते हुये पूरी तरह से जुड़ जाना है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने किया। अन्त में बूथ अध्यक्ष रमन सोनकर ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर कंचन सिंह, विरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, किरन श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंघानिया, ज्ञानेन्द्र मिश्र, राकेश सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, पाणिनी सिंह, डा. रामसूरत मौर्या, सुनील गुप्ता, अमूल्य श्रीवास्तव, सारिका सोनी, सचिन सोनी, नन्द लाल यादव, संतोष मौर्य, बसंत प्रजापति, रविन्द्र सिंह, सचिन पाण्डेय, जय विजय सोनकर, श्याम गुरु, संजय मौर्य, बेचन पाण्डेय, इमरान खान, सुशील सिंह, हिमांशु सोनकर, मक्खन सोनकर, अमृत लाल सोनकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP