जौनपुर। नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में 6 फरवरी को हुई वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोढ़ा और पौना भी बरामद किया है।
नेवढिय़ा थानाध्यक्ष बंशबहादुर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव की 65 वर्षीय दुर्गावती पत्नी स्व. रामराज गुप्ता की 6 फरवरी को सुबह घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। वृद्ध महिला के देवर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नेवढिय़ा थानाध्यक्ष व क्राइम ब्रांच मामले की छानबीन कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रविवार दोपहर को भाऊपुर से 14 वर्षीय वारिश पुत्र मोहम्मद असलम ग्राम शेखपुर को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से वृद्ध महिला के घर से मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोढ़ा, पौना व खून से लथपथ टी शर्ट बरामद किया। पूछताछ में पुलिस को उसने बताया कि उर्स में आजमगढ़ जाने के लिए अपने घर से पांच सौ रुपये मांगे तो घर वाले नही दिए।
बगल के घर में चोरी चोरी की नीयत से घुसा था तभी वृद्ध महिला ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर उसने पास में रखे लोढ़ा और पौना से वार कर दिया। जिससे महिला जमीन पर गिर पड़ी और वर फरार हो गया।




DOWNLOAD APP