• ‘प्रखर राष्ट्रवादः समस्याएं व समाधान’ विषयक संगोष्ठी आयोजित

जौनपुर। प्रखर राष्ट्रवाद ही सभी समस्याओं का समाधान है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी ने प्रज्ञा प्रवाह के बैनर तले आयोजित ‘प्रखर राष्ट्रवादः समस्याएं व समाधान’ विषयक संगोष्ठी में कही। नगर के तिलकधारी विधि महाविद्यालय के मानवेन्द्र विधि ग्रंथालय में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि जिस दिन से भारत के प्रत्येक नागरिक के अंदर इद्म न मम-इद्म राष्ट्राय का भाव जागृत हो जायेगा, उसी दिन से भारत विश्व में पुनः जगतगुरू के पद पर आसीन हो जायेगा।

इसके पहले भारत माता व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि से कार्यक्रम शुरू हुआ जिसके बाद प्रज्ञा प्रवाह की सदस्य सुचिता सिंह व अंजली त्रिपाठी ने वंदेमातरम कराया तो शैलेन्द्र निषाद ने एकल गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् प्रज्ञा प्रवाह के सदस्य अनिल शुक्ल ने अतिथियों का परिचय कराया जिसके बाद प्राचार्य प्रो. सूर्य प्रकाश सिंह ने स्वागत उद्बोधन किया।
उन्मेष के अध्यक्ष डा. राधेश्याम सिंह ने विषय प्रवर्तन किया तो प्रो. अवनीश सिंह, प्रो. आरएन त्रिपाठी, संघ के नगर कार्यवाह नारायण दास सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता टीडीपीजी कालेज के प्रबन्धक अशोक सिंह व संचालन डा. उदय सिंह ने किया।
इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी, विधिवेत्ता डा. पीसी विश्वकर्मा, डा. राम अवतार सिंह, प्रो. तिलकधारी सिंह, पूर्व प्राचार्य अरूण सिंह, महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, डा. रामेश्वर त्रिपाठी, डा. रतन चन्द्र मौर्य, प्रो. हरिओम त्रिपाठी, सुनील सोनकर, शिक्षक नेता संतोष सिंह, डा. मनोज वत्स, जगमेन्द्र निषाद, किशन शुक्ल आदि उपस्थित रहे। समापन पर राष्ट्र सेविका समिति की सारिका सोनी व नीतू सिंह ने राष्ट्रगान कराया। अन्त में प्रज्ञा प्रवाह के सदस्य मनोज तिवारी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP