जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जंगल में गई किशोरी के साथ अधेड़ ने दुराचार किया। पीडि़त किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी ने कहा है कि वह अपनी चचेरी बहन के साथ घर से करीब तीन सौ मीटर दूर जंगल की ओर शौच के लिए गई थी। जंगल में लकड़ी काट रहा एक अधेड़ ने उसे पकड़ लिया। उसकी चचेरी बहन शोर मचाते हुए घर पहुंची।
जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया था। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। लड़की की मां ने बताया कि जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो बेटी अचेतावस्था में थी। वह खून से लतफत थी।
एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया। जहां से थाने आकर तहरीर दी है। सीओ रामभुवन यादव का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।




DOWNLOAD APP