जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर दवन सिंह गांव में रिश्तेदारी आई एक किशोरी की संदिग्ध हाल में जल गई। जिसे उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों की मानें तो रामपुर दवन सिंह गांव में छोटे शर्मा के घर उनके लड़की की ननद शाहगंज  निवासी 17 वर्षीय रूबी शर्मा आई हुई थी। और सुबह किसी काम को निपटा रही थी। इसी दौरान आग की चिंगारी ने उसे उसके कपड़े में लगी। जिससे वह भभककर जलने लगी। परिवार के लोग कम्बल के लोग दौड़े।
किसी तरह आग बुझाई। तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक किशोरी 40 फ़ीसदी से अधिक जली हुई है।लेकिन शीघ्र सुधार आ जायेगा।




DOWNLOAD APP