जौनपुर: मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर भीतर रखे हुए नकदी जेवर समेत हजारों की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात उक्त गांव निवासिनी गीता देवी पत्नी कन्हैया लाल अपने बच्चों के साथ मकान में सो रही थी। रात लगभग दो बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि मकान का दरवाजा खुला था। पास जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था और भीतर रखी गई दो सन्दूक गायब थी। जिसमें रखे हुए लगभग पचास हजार के जेवरात,नकदी आदि पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया था।
पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाने पर लिखित तहरीर देते हुए पीड़िता ने गांव के ही सतीश चन्द पुत्र अशर्फी लाल गुप्ता पर बगल में हीं दिन रात लोगों के साथ मिलकर जुआ खेलने और मना करने पर सबक सिखाने की धमकी देने का आरोप लगायी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।