जौनपुर: फांसी लगाकर युवक ने दी जान | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बघनरी गांव में युवक ने मंगलवार की रात अंदर से कमरा बंद कर फांसी लगाकर जान दें दी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।
थाना क्षेत्र के बघनरी गांव के कर्मराज गौतम २४ पुत्र घनश्याम मंगलवार की रात में कहीं से आया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार की सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजे के पास जाकर रोशनदान से अंदर देखा तो कर्मराज बिजली के तारों के सहारे पंखे से फांसी लगाकर लटक रहा था।
सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी मे दरवाजा तोडा गया। मृतक नोयडा में रहकर नौकरी करता था शुक्रवार को अपने घर आया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में फांसी लगाने की तरह तरह की चर्चाए है। चार भाईयों में मृतक सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी।