लखनऊ। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान एडवोकेट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं युवाओं के मसीहा, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हुई बदसूलुकी पर काफी आक्रोश जताया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हार्ट की मरीज हो चुकी है। सपा बसपा गठबंधन की बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। जिसकी वजह से लोकतंत्र को शर्मशार करने वाली कार्यशैली अपनाना शुरू कर दिया है। पहले बेरोज़गारों पर लाठी चार्ज हुई, फिर किसानों को निशाना बनाया गया और सपा सांसद पर लाठी चार्ज किया गया।

आजम खान ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह स्वार्थ में चूर चूर हो चुकी है। भाजपा जानती है कि सपा-बसपा का गठबंधन उसके लिए फांसी का फंदा है इसलिए इतनी घटिया हरकते करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी इसलिए यह उलूल जुलूल हरकतें कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कुछ समझ नहीं आ रहा कि वह क्या कर रहे हैं। सपा मुखिया के साथ इस तरह की अभद्रता प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। बीजेपी पार्टी जिस सत्ता के नशे में चूर है वह अब इनको नहीं नसीब होने वाली है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अ.स. सपा यूपी मो. आज़म खान एडवोकेट ने कहा कि प्रयागराज में शांतिपूर्वक धरना दे रहे समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव व पार्टी पदाधिकारियों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया। जिसकी जितनी भी निंदा की जाय वह कम है। इतना ही नहीं उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। आने वाले समय में समाजवादियों पर जुल्म ढाना इस सरकार को महंगा पड़ेगा और सत्ता को तो सपने में भी नही पाएंगे।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मो. आज़म खां ने कहा कि केंद्र में बैठे लोग भी दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे क्योंकि उनकी ओछी हरकतें यूपी और पूरे देश की जनता खुली आँखों से देख रही है।





DOWNLOAD APP