जौनपुर। अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल सिद्दीकपुर प्रथम करंजाकला विद्यालय की सहायक अध्यापिका विजयलक्ष्मी यादव को नेपाल के जनकपुर धाम दो में वहां के राज्यपाल रत्नेश्वर कायस्थ ने सम्मानित किया।
नेपाल में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होतीं
जौनपुर की शिक्षिका विजयलक्ष्मी यादव।
बता दें कि नेपाल में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका व नेपाल के संयुक्त प्रयास से पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां भारत के प्रत्येक राज्य से अनेक पर्यावरणविद् का चयन प्रतिभा के लिये किया गया। उत्तर प्रदेश से 11 सदस्यों के प्रतिनिधिमण्डल का चयन प्रतिभाग करने हेतु नेपाल गया जहां जौनपुर की विजयलक्ष्मी यादव सहित कानपुर देहात के मुस्तकीम मंसूरी, डा. राजेश शर्मा एवं नवीन दीक्षित को पर्यावरण हेतु किये गये कार्य के लिये चयनित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल के जनकपुर धाम प्रदेश दो के राज्यपाल रत्नेश्वर कायस्थ व विशिष्ट अतिथि सांसद राम आशीष यादव रहे।



DOWNLOAD APP