जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बर्जी गांव से शादी के दिन ही दूल्हा मोबाइल बंद कर लापता हो गया। जिससे बारात नहीं जा सकी। थाने में देर तक चली पंचायत में तय हुआ कि लड़के पक्ष के लोग तिलक में दी गई रकम और शादी के लिए हुए खर्च का ४.९० लाख रुपये लड़की पक्ष को देंगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में पुलिस ने समझौता कराया।

बर्जी गांव निवासी सर्वेश यादव की शादी सिकरारा के सोनपुरा गांव में तय हुई थी । शुक्रवार को बारात जानी थी। लड़के ने ऐन मौके पर शादी से इनकार कर दिया। वह मोबाइल फोन बंदकर लापता हो गया। जिससे परिवार में हड़कम्प मच गया। भनक लगते ही लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मामला पुलिस तक पहुंच गया पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
थाने में देर तक चली पंचायत में तय हुआ कि लड़की पक्ष की ओर से दी तिलक में दी गई धनराशि और शादी के लिए अबतक हुए कुल खर्च 4.90 हजार रुपया लड़के पक्ष के लोग देंगे। इसी बात पर सुलह समझौता हो गया।




DOWNLOAD APP