जौनपुर। जनपद के नवागत आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत शाहगंज सर्किल पुलिस ने आधा दर्जन वारण्टियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज पुलिस ने वाण्टी संतोष मौर्या पुत्र जेठू मौर्या निवासी पुरानी बाजार थाना शाहगंज, राजेश कुमार पुत्र फिरतू राम निवासी अलीगंज थाना शाहगंज व राजेन्द्र प्रसाद पुत्र फिरतू राम निवासी अलीगंज थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं सरपतहां पुलिस ने वारण्टी विजय प्रकाश तिवारी उर्फ छोटी तिवारी पुत्र पारसनाथ तिवारी निवासी लोढ़िया थाना सरपतहां को गिरफ्तार किया। इसी तरह खेतासराय पुलिस ने वारण्टी छोटे लाल यादव पुत्र दादू यादव निवासी गोवदी खलीलपुर थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।






DOWNLOAD APP