जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के पास हुई महिला की हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दिया। महिला को उसके पति ने पांच दिन पहले सऊदी अरब में रहते हुए तलाक दिया था। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली अंतर्गत सैदपुर बिशेखां गांव निवासी इरफाना उर्फ शनीला पुत्री महमूद आलम का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हां गांव निवासी मो. सालिम पुत्र मन्नान के साथ हुआ था। दोनों से एक बेटी सानिया (10) व बेटा अदनान (8) हैं। पति मन्नान सऊदी अरब में रहता है। तकरीबन एक साल से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। पारिवारिक कलह के चलते महिला ने ससुराल छोड़कर शाहगंज के भादी मोहल्ले में किराए के मकान बच्चों के साथ रहने लगी थी।
मृतका की मां अंसरी बेगम ने बिलखते हुए बताया कि बेटी का घर बसाने के अनेकों बार खेतासराय थाने पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई गयी। लेकिन कोई नतीजा नही निकला। कहा बीते शुक्रवार को दामाद ने बेटी को फोन पर तलाक दे दिया। पुलिस और न्यायालय की कार्रवाई करने पर जान से मरवा देने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच में जुटी है। घटना के बाद खेतासराय, सरपतहां, खुटहन आदि थानों की फोर्स हत्यारों की तलाश में जुटी है। लेकिन आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं।



DOWNLOAD APP