जौनपुर। कमल दीपक जलायें व संकल्प लें। एक नया भारत बनाने का संकल्प, प्रगतिशील व सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प, भारत को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लें कार्यकर्ता। फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प भी लें।

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की शाहगंज इकाई की अध्यक्षता रीता जायसवाल ने कही। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की उपरोक्त बातें दोहराते हुये लोगों से अपने आपको भाजपा के प्रति रूप से समर्पित प्रेरित होने की बात कही। इसके पहले लाभार्थी के घर पर कमल दीप जलाया गया।
इस इस अवसर पर जिला मंत्री विजय लक्ष्मी, रेनू मोदनवाल, विकास चौरसिया, छोटू माली, श्रवण अग्रहरी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।





DOWNLOAD APP