जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नगहटी गांव के सुबाष यादव के परिवार व रमाशंकर के परिवार में जमीन को लेकर मारपीट हो गयी। जिसमें सुबाष 61 वर्ष, असरफी देवी 58 वर्ष, विनोद 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबाष की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में कराया गया।
वहीं दूसरी तरफ छुंछा गांव में नखडू और महन्त के बीच जमीन विवाद को लेकर 16 फरवरी को मारपीट हो गयी। जिसमें नखडू के रिश्तेदार बाइक दूसरे पक्ष के लोगों ने तोड़ दी। बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने नखडू 40 वर्ष, उर्मिला 38 वर्ष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। नखडू की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।




DOWNLOAD APP