सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में सात दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक को परिजनों ने हालत गंभीर होने पर बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ तोड़ दिया।

ताहिरपुर ग्राम निवासी एस कुमार पिंटू 30 पुत्र सभाजीत मौर्य बीते 21 फरवरी को देर रात जौनपुर से अपनी स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। सई नदी बरगुदर पुल पर अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गयी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने हालत गंभीर होने पर बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान पिंटू ने गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विदित हो कि पिंटू तीन भाइयो में सबसे बड़ा उससे छोटा भाई आशीष मौर्या की भी हत्या अगस्त 2014 को बरगुदर पुल पर ही हुई थी।




DOWNLOAD APP