जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन के उपयोग के विषय में जानकारी देने के लिए जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जनपद न्यायाधीश ओपी त्रिपाठी की अनुमति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सामंजस्य से दीवानी न्यायालय के सभागार में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया तथा उसके उपयोग की जानकारी प्रदान की गई।

उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान जनपद में बृहद रूप से चलाया जा रहा है। साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के उपयोग की जानकारी दी जा रही है जिससे लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके तथा ईवीएम के संबंध में सही जानकारी आम लोगों को दी जा सके।
प्रदर्शन के दौरान अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी, मनोज कुमार गौतम, सिविल जज धनंजय मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण, अध्यक्ष दीवानी बार एसोसिएशन बृजेश पाठक, महामंत्री दीवानी बार एसोसिएशन ज्ञानेन्द्र सिंह, काफी संख्या में न्यायिक अधिकारीगण कर्मचारीगण व वादकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन की विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की वोट डालने की प्रक्रिया देखी।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को अपने विधिक मताधिकार का प्रयोग करते हेतु मतदान किये जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।





DOWNLOAD APP