जौनपुर: अपर मण्डलायुक्त ने किया मड़ियाहूं तहसील का निरीक्षण | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील का औचक निरीक्षण शनिवार को अपर मण्डलायुक्त अनिल कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान तहसील के कार्यालयों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
अपर मण्डलायुक्त ने अभिलेखागार में रखे हुए पत्रावलियों को देखा जिसमें वरासत, भूमि सुधार, पट्टा, जीपीएफ पासबुक, सर्विस बुक के साथ साथ लेखपालों की संख्या की भी जानकारी लिया। अभिलेखों के रखरखाव पर संतुष्टि व्यक्त किया और उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय के कोर्ट की पुरानी मुकदमा जो 3 साल से चल रहे हैं। उनकी दो दो पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए आर्डर शीट के संबंध में दिशा निर्देश दिया।
भवन निर्माण में हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि शासन को पत्र लिखूंगा कि इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इस दौरान उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव, तहसीलदार संतोष सोनकर सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।