जौनपुर: मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर भड़के सपाई | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
केराकत, जौनपुर। मतदाता सूची से अल्पसंख्यकों व पिछड़े वर्ग के लोगों का नाम काटे जाने से बुधवार को सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। बुधवार को सपा के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष संजय सरोज के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
उपजिलाधिकारी चन्द्रेश कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम भोगी पट्टी में बूथ संख्या 16 में मतदाता सूची से थोक के भाव में 60 लोगों का नाम काट दिया गया है। काटे गये मतदाताओं में मुस्लिम व पिछड़ी जाति यादव हैं। संजय सरोज ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में अपनी होने वाली बुरी हार का एहसास करते हुए यह हथकंडा अपना रही है। भाजपा के इशारे पर मुस्लिम व पिछड़ी जाति के मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है।
प्रदर्शन करने वालों में कृष्णा जायसवाल, हरिराम यादव, सुरेश यादव, कमलेश यादव, राम लखन यादव, सागर यादव, दीप कसौधन, तारिक अहमद, वीरेन्द्र कुमार यादव आदि शामिल हैं।