सुजानगंज, जौनपुर। जनपद प्रतापगढ़ के गौरामाफ़ी निवासी व प्रयागराज में सिविल सेवा के मार्गदर्शक इं. दुर्गेश त्रिपाठी ने प्रयागराज व प्रतापगढ़ में असहायों को 151 कम्बल का वितरण किया। यह वितरण मां असहाय सेवा समिति के बैनर तले उनकी टीम ने सड़क पर टहल कर दीन हीन, उपेक्षितों, असहायों, मानसिक विक्षिप्तों में किया गया।
इंजीनियर दुर्गेश त्रिपाठी सामाजिक कार्य के विशेषज्ञ भी हैं। उनकी रुचि समाजसेवा में बहुत रहती है। कपड़ा बैंक के माध्यम से भी वे निर्धनों-असहायों की सेवा करते रहते हैं। शहीद सैनिकों के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग भी देते हैं। कम्बल वितरण के इस पुण्य कार्य में उनके मित्रों, चयनित छात्रों व शुभेच्छुओं ने सहयोग प्रदान किया। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP