जलालपुर, जौनपुर। भारतीय सैनिकों की हत्या से आक्रोशित व्यापार मंडल त्रिलोचन महादेव के व्यापारियों ने शुक्रवार को त्रिलोचन महादेव बाजार से मकरा चौराहा तक भ्रमणकर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फूंका।
व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने त्रिलोचन बाजार में जूलूस निकाल सैनिकों की हत्या के विरोध में नारेबाजी की।
समाजसेवी चन्दन सेठ ने पुलवामा में आत्मघाती हमले की घोर निंदा किया। श्री सेठ ने भारत सरकार से पाकिस्तान के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का मांग किया।
इस मौके पर डाॅ. रमेश चन्द यादव, रामचन्दर सिंह, संगम जायसवाल, नन्हे अग्रहरि, नीरज गिरी, सचिन सेठ, दीपक अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, गोलू सेठ, सतीश सेठ, आत्मा गिरी, दीपक दूबे, संदीप अग्रहरि, पंकज गिरी, संजय जायसवाल, चन्दन जायसवाल, डबलू अग्रहरि, उमेश गिरी, करिया गुप्ता, दिलीप अग्रहरि, मौहन मौर्या, बीरू अग्रहरि, दीनानाथ मोदनवाल, चन्दन मिश्रा, गोलू गिरी, सौरभ अग्रहरि आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP