जौनपुर। आरके साहू ​पब्लिक स्कूल में विश्व हिंदू सेवा संघ के पदाधिकारियों ने जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

विश्व हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने कहा कि पूरा देश इस शोक की घड़ी में भारतीय सेना के साथ है। पाकिस्तान के इस कायराने हमले की कड़ी निंदा करता हूं। देश के लिये जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश इस हमले का मुंह तोड़ जवाब देगा।
इस मौके पर विकास अग्रहरि संगठन महामंत्री, अनिल मौर्य प्रदेश मंत्री, आशुतोष सिंह (बच्चा) जिलाध्यक्ष, आशीष गुप्ता नगर अध्यक्ष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP