जौनपुर। भारत के मन की बात कार्यक्रम का शुभारम्भ तिलकधारी महाविद्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस बार चुनाव में घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र लेकर आयेगी। पार्टी चुनाव में इस बार घोषणा नहीं करेगी बल्कि कार्य योजनाओं की संकल्प लेगी। यह संकल्प पत्र आम लोगों की राय से तैयार किया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में लोगों से 10 करोड़ से अधिक सुझाव मांगने के लिए एक अभियान की शुरूआत किया। इस अभियान का नाम ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ है। भाजपा लोगों का विचार जानने के लिए विभिन्न माध्यमों के जरिए देश भर में लोगों से संपर्क साधेगी।
उन्होंने कहा कि भारत के मन की बात-मोदी के साथ संकल्प पत्र लोकतांत्रिकरण का अनूठा प्रयोग है। 'भारत के मन की बात-मोदी के साथ' कार्यक्रम भाजपा का नहीं है बल्कि देश के लिए है। ये कार्यक्रम देश को सुरक्षित करने, गरीब का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए है। ये कार्यक्रम नया भारत बनाने के लिए है। जो जनता के लिए काम करता है जनता उम्मीद भी उसी से करती है। जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती पीएम मोदी ने स्वीकार की है। जनता की उम्मीदों को सम्मान देना भाजपा अपना कर्त्तव्य ही नहीं बल्कि नैतिक दायित्व मानती है।
जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विगत पांच वर्षों में विकास के नये आयाम कायम किये हैं। योजनाओं को जनकल्याणकारी बनाने हेतु योजनाओं का सामाजिकरण किया गया हैं। आज पहली बार केन्द्र सरकार के कार्याें का अनुभव एवं लाभ सुदुर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को हो रहा हैं।
भारत के मन की बात के जिला प्रभारी सुशील मिश्र ने कहा कि भारत के मन की बात कार्यक्रम द्वारा जनता के राय जानने के लिए भाजपा द्वारा शुरू किया गया। अभियान जौनपुर में एक लाख लोगों की राय प्राप्त कर शीर्ष नेतृत्व को भेजेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला उपाध्याक्ष किरन श्रीवास्तव, जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अभय राय, विनय सिंह, अनिता रावत, मेनका सिंह, अंजना श्रीवास्तव, रिशू सिंह, मीना पटेल, विमला श्रीवास्तव, मिलन सिह, रविन्द्र सिंह, राजू दादा, अनिल गुप्ता, रोहन सिंह, सत्येन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP