जौनपुर: पीएसी जवान की मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव के पीएसी जवान की सीने में दर्द होने से मौत हो गयी। जवान एक महीने की छुट्टी पर घर आया था।
गनेशपुर गांव के रतन लाल यादव 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में नियुक्त था। तीन फरवरी को एक महीने के अवकाश पर अपने गृहगांव गनेशपुर थाना बरसठी आया था। रतनलाल मंगलवार की भोर में एकाएक सीने में असहनीय दर्द होने लगा। वे बेहोश हो गये। परिजनों ने उन्हें उपचार हेतु बरसठी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रतन 1998 से पीएसी में नौकरी कर रहा था। मृतक की पत्नी मन्जू देवी ने बरसठी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।