जौनपुर: राजाराम पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर बच्चों ने मोहा मन | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आये बच्चे हुये सम्मानित
जौनपुर। नौपेड़वा क्षेत्र के राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मना जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 11 के अमन यादव प्रथम, अभिषेक व शिवम यादव द्वितीय, अतुल शुक्ल, दीपक शर्मा व अभिषेक यादव तृतीय आये।
स्टोरी राइटिंग में ज्योति प्रजापति अव्वल, शिवानी यादव द्वितीय व आयुष तृतीय आये। डिबेट में प्रीति यादव प्रथम, विकास चौहान द्वितीय व अभिषेक तृतीय आये। कविता लेखन में अभिषेक यादव प्रथम, अंश द्वितीय व अनुज जायसवाल तृतीय आये। ड्राइंग व पेंटिंग में तृप्ति गुप्ता, अलीजा फातमा एवं शिवांगी यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय आये। मेंहदी प्रतियोगिता में इरम प्रथम, खुशी जायसवाल द्वितीय व मारिया खान तृतीय आयी।
रंगोली में अंजली जायसवाल ग्रुप प्रथम, मोहित वर्मा ग्रुप द्वितीय व अत्रिका यादव ग्रुप ग्रुप तृतीय आयी। क्राफ्ट में प्रियंका यादव प्रथम, इरम द्वितीय व आकृति यादव तृतीय आयी। इसके पहले परिसर कक्ष में सुंदर काण्ड का पाठ के साथ हवन हुआ।
तत्पश्चात् प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल ने संस्थापक स्व. राजाराम जायसवाल के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया। डायरेक्टर पारूल जायसवाल व रोहन जायसवाल ने समस्त आगंतुकों का स्वागत किया। अन्त में प्रधानाचार्य अखिलेश श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।