जौनपुर: महादेव सेना ने शहीदों के आत्मा की शान्ति के लिये किया यज्ञ पूजन | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवन्तीपुरा क्षेत्र में गत दिवस हुये आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शान्ति के लिये शान्ति पाठ एवं हवन-पूजन किया गया। नगर के सद्भावना पुल के बगल स्थित केरारवीर बाबा मन्दिर के प्रांगण में आयोजन यह आयोजन महादेव सेना द्वारा किया गया।
इस मौके पर विद्वानों द्वारा शहीदों की आत्मा की शान्ति के लिये यज्ञ व शान्ति पाठ का आयोजन किया गया। वहीं महादेव सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में भ्रमण करके विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के अलावा पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाया।
उपरोक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष विमल सिंह, मनीष सेठ, रामचन्द्र बिन्द, सुधीर साहू, टिंकू सोनी, पुष्पेन्द्र निषाद, डा. कमलेश निषाद सहित तमाम लोग शामिल रहे।