जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज पठखौली गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर मंगलवार की रात युवक ने बंद कमरे मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव कब्जे में लिया।

क्षेत्र के आलमगंज पठखौली गाव में राजकुमार शर्मा 30 पुत्र कल्लू शर्मा बीती रात कही से आकर अपने कमरे मे सोने के लिए चला गया। बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि राजकुमार का दरवाजा काफी समय तक बंद है।
लोगो ने दरवाजे के पास जाकर अंदर देखा तो वह रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। राजकुमार घर पर अकेला था उसके पिता बाम्बे रहते है। पत्नी अपने मायके थी। पड़ोसियों की माने तो वह काफी शराब पीता था। जिसके चलते पत्नी मायके चली गई।




DOWNLOAD APP