जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के बेलावा गांव निवासी योगेश गौतम के 15 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार  की मुंबई में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने शनिवार को प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मृतक अरूण की माँ का आरोप है कि अरुण कुमार गाँव के ही एक व्यक्ति के साथ रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई गया था। इसी दौरान छः दिन पूर्व गांव के उक्त व्यक्ति ने फोन से सूचना दिया कि अरुण की तबियत खराब है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुरुवार को परिजनों को खबर मिली कि उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही अरुण के पिता मुंबई के लिए रवाना हो गये।





DOWNLOAD APP