बदलापुर, जौनपुर। महराजगंज थाना परिसर में 21 जनवरी को किशोर के साथ विवाहिता की शादी कराने के मामले में महराजगंज थाने की पुलिस ने पांच नामजद एक अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महराजगंज थाने की पुलिस ने एसपी दिनेशपाल सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। किशोर के परिजनों ने शादी के लिए पुलिस को भी जिम्मेदार मानते मानते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन महराजगंज थाने की पुलिस ने इस मामले में पुलिस पर केस दर्ज नहीं किया है।

महराजगंज थाना क्षेत्र के मजीठी गांव निवासी संजय कुमार गौतम ने एसपी को प्रार्थनी पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके नाबालिग पुत्र शशिकांत (14) के साथ थाना महराजगंज पुलिस ने विवाहिता सुमन निषाद से शादी करवा दी। पुलिस ने किशोर की शादी कराकर जहां कानून के साथ खिलवाड़ किया है वहीं किशोर का अभी तक कहीं अता पता नहीं है। संजय कुमार ने एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में विवाहिता सुमन, सास मालती देवी, ससुर नामवर बिन्द, राजू बिंद, नन्हेंलाल बिंद, एक अज्ञात और थाने की पुलिस पर आरोप लगाया है कि 14 जनवरी की रात में लोग उनके घर में घुस कर पुत्र शशिकांत का अपहरण कर सुमन के साथ कहीं भगवा दिए।
पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि विवाहिता सुमन उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसका यौन शोषण कर रही है। 21 जनवरी को सुमन निषाद के परिजनों सहित थाना महराजगंज पुलिस ने किशोर के साथ जबरन शादी करा दिया। गौरतलब है कि थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में किशोर की शादी विवाहिता से कराए जाने के प्रकरण में तहरीर के मुताबिक पुलिस भी दोषी है लेकिन पुलिस पर केस दर्ज न किए जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है।




DOWNLOAD APP