मड़ियाहूं, जौनपुर। देल्हूपुर गांव स्थित मां काली मंदिर से गुरुवार को 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हाथी, घोड़े, बैंड बाजा के साथ नारियां जयकारा लगा रही थी। 

इस दौरान अपना अपना करो सुधार, मिट जाएगा भ्रष्टाचार, जागेगी भाई जागेगी नारी शक्ति जागेगी। जैसे नारों से लोगों को जागरूक भी किया गया। यज्ञ पिता- गायत्री माता को जन-जन में प्रतिष्ठित करने के लिए नारियां सिर पर कलश धारण करके देल्हूपुर, शुदनीपुर, सदलपुर, सोइथा, शीतलगंज होते हुए कार्यक्रम स्थल मां काली मंदिर पहुंची। जहां पर आचार्य पंडित कमलेश मिश्र ने वेद मंत्र से पूजन आरती कराया एवं प्रसाद वितरण हुआ।
 सुनील मिश्र ने बताया कि यज्ञ के दूसरे दिन देव आह्वान व 33 कोटि देवी देवता का पूजन किया जाएगा और 9 कुंडो पर यज्ञ किए जाएंगे। 
यज्ञ में मुख्य रूप से ब्रह्मदेव मिश्रा, लालमणि मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला, छोटे लाल यादव,देवेंद्र मिश्रा, दिनेश ओझा आदि उपस्थित रहे।