• करंजाकला में सामूहिक विवाह का आयोजन
  • दो मुस्लिम समेत 126 जोड़ी ने लिए सात फेरे 
जौनपुर। जिले के करंजाकला ब्लॉक में सामूहिक विवाह में 126 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी कराना सबसे पुनीत कार्य है। और इसके लिए मुख्यमंत्री लगातार जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा आगामी समय में मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह के जरिए शादी करने वाले जोड़े को 51 हजार राशि का सहयोग दिया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि जो भी इस सामूहिक विवाह से छूट गए हैं। वह बेटे बेटियां मायूस न हो। आगामी दिनों में जिला मुख्यालय पर सामूहिक विवाह का आयोजन मुख्यमंत्री के निर्देशन में होगा। छूटे व इच्छुक परिवार अपना पंजीकरण करा लें।जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी ने कहा कि असहाय बेटियों के लिए सरकार  सम्मानजनक तरीके से शादी कराने के लिए योजनाएं चला रही है।
ब्लॉक परिसर में सर्वाधिक जिला पंचायत की ओर से 50 जोड़ी, धर्मापुर से 2, खुटहन से 26, शाहगंज से 19, सुइथाकला से 15 ,करंजकला की ओर से 9 जोड़ी लड़के लड़कियों की शादी हुई। जिसमें दो मुस्लिम परिवार ने शादी किये। शाहगंज ब्लाक से खुशनुमा और मोहम्मद रफीक निवासी बरगी  व रोशनी बानो व इंतजार निवासी  गौराबादशाहपुर की शादी कराई गई। शादियों में आधा दर्जन पंडितों ने सिंदूरदान व जयमाल से विवाह प्रक्रिया पूरी कराई। सभी जोड़ों को 20 हजार की राशि व 15 हजार का सामान दिया गया।
 इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव मम्मन, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह खर्चू, रविन्द्र मिश्र,  साहबलाल यादव, मनोज सिंह, जयहिंद यादव , हरिश्याम प्रजापति, त्रिलोकी नाथ शास्त्री, चंद्रशेखर गुप्ता, मो. आसिफ मौजूद रहे । संचालन रविंद्र मिश्रा ने किया।