नानक चंद्र त्रिपाठी
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। कमल शक्ति अभियान के तहत बुधवार को मुंगराबादशाहपुर विकासखण्ड के सभागार में महिला सम्मेलन हुआ।

मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री उषा मौर्या ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मेनका सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विमला श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवांरा चंद्रमणि तिवारी, मंडल अध्यक्ष मुंगरा नगर राज कुमार जायसवाल, पंकज तिवारी, भाजपा बेलवार मंडल संयोजक आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग , सदस्य विधान सभा संचालन समिति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।