जौनपुर। भारत व प्रत्येक नागरिक भारत भूमि को माता मानता है। भारतवर्ष को अपना मातृभूमि-पुण्यभूमि मानता है जो हमारी राष्ट्र की अवधारण को पुष्ट करता है।
 उक्त बातें प्रज्ञा प्रवाह जौनपुर के बैनर तले गुरूवार को आयोजित राष्ट्र की अवधारणा विषयक संगोष्ठी में रामाशीष जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड ने कही। नगर के टीडीपीजी कालेज के सभागार में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये प्रबन्धक अशोक सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में वहां के प्रत्येक नागरिक का अभूतपूर्व योगदान होता है। 

इसके पहले भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से संगोष्ठी शुरू हुई जिसके बाद नीतू सिंह व संगीता अग्रवाल ने राष्ट्रगान किया। साथ ही शैलेन्द्र निषाद ने एकल गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में सुचिता सिंह व अंजली त्रिपाठी ने वंदेमातरम् कराया तो उन्मेष अध्यक्ष डा. राधेश्याम सिंह ने विषय प्रवर्तन किया।
 इस मौके पर आये अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डा. विनोद सिंह एवं संचालन प्रज्ञा प्रवाह के जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डा. सरोज सिंह, डा. अजय दुबे, डा. सत्येन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. सूर्य प्रकाश सिंह, डा. महेन्द्र त्रिपाठी, जिला प्रचारक सुशील जी, मनोज तिवारी, नगर कार्यवाह नारायण दास, सुधाकर उपाध्याय, अंजू पाठक, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, संतोष सिंह, रमाशंकर पाठक, अमित श्रीवास्तव, अनिल शुक्ल, आलोक सेठ, सारिका सोनी, प्रीति गुप्ता, धर्मवीर मोदनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।