जौनपुर। ब्यूटी के प्रति महिलाओं की डिमांड को देखते हुए शहर के वाजिदपुर तिराहे के पास रविवार को विवाजेन सैलून की शाखा का उद्घाटन मिस इंडिया २०१८ ईशा राना ने फीता काटकर किया। 
सेंटर की प्रबंधक अस्मिता ने कहा कि विवाजेन सैलून दुल्हन के मेकप के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि हर दुल्हन पर हमारी टीम पूरी बारीकी से काम करती है। हर दुल्हन की ड्रेस, उनको सूट करता कलर से लेकर उनके हेयर स्टाइल तक उनपर सबसे अधिक क्या जंचेगा इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। इस समय सभी प्री-ब्राइडल सर्विसेज की डिमांड बढ़ रही है। प्रीब्राइडल सर्विस के बाद खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। यहां पर बालों पर खास सर्विस की व्यवस्था है। जिसमें हेयर रिबांडिंग, स्ट्रेटनिंग, कलरिंग, हेयर स्पा एवं हेयर ट्रीटमेंट दी जा रही है। 
फेसियल, स्कीन ट्रीटमेंट, ब्राइडल मेकअप और बाडी सर्विस ब्यूटी एक्सपर्ट द्वारा दी जा रही है। उद्घाटन के मौके पर सभी सर्विस पर पचास फीसदी की छूट ग्राहकों को दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। अंत में आनंद मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।