मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के एक मुहल्ले से डेढ़ माह पूर्व एक लड़के ने पड़ोस की ही एक लडक़ी को अपने साथ लेकर भाग गया था। मामला प्रेम प्रपंच का बताया जाता था। जिसके सन्दर्भ में लड़की के परिजनों ने उक्त लड़के के खिलाफ कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 
पुलिस व परिजनों के भारी दबाव के चलते उक्त लड़का गुरुवार की दोपहर में लड़की के साथ कोतवाली में आ गया। दोनो एक दूसरे से शादी कर साथ रहने की बात कर रहे थे। 
जबकि लड़की के परिजनों का कहना है कि मेरी लड़की अभी नाबालिग है लिहाजा यह शादी नहीं हो सकती। लड़की के परिजन उक्त आरोपित लड़के के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।