जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झण्डा  दिखाने की आशंका पर चौकी प्रभारी मियांपुर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव "प्रिन्सु" को रोडवेज तिराहा से हिरासते में लेकर पांच घण्टे तक लाइन बाजार थाने में बिठाये रखा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जनपद से चले जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। जय प्रकाश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र का हनन है। बिना कुछ किए 5 घण्टे तक हिरासत में रहा। भारतीय जनता पार्टी के लोग इतना डर गये हैं कि पुलिस का सहारा लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को परेशान कर रहे हैं। समाजवादी के लोग डरते नहीं हैं। इसका जबाब आने वाले चुनाव 2019 में देंगे।