ठाणे, महाराष्ट्र। भास्कर नगर कलवा (पूर्व) में शिवसेना शाखा प्रमुख पारसनाथ यादव के संयोजन में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर महिलाओं द्वारा हल्दी कुमकुम का आयोजन शिवसेना शाखा भास्कर नगर मार्केट में आयोजित किया गया।
जिसमें सभी महिलाओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजन-अर्चन की। उक्त समारोह के अवसर पर शाखा प्रमुख ने महाराष्ट्र राज्य पालक मंत्री, बांधकाम एवं आरोग्य मंत्री माननीय एकनाथ शिंदे साहेब का जन्मदिन मनाया तथा सुन्दर काण्ड का पाठ पूर्वांचल भजन मंडली के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
उक्त सम्मान समारोह में ठाणे जिला विभाग प्रमुख शशि यादव, धर्मेन्द्र शुक्ल (जन सहयोग फाउंडेशन), प्रतिभा ओझा, मंगलाताई, चंद्रकात कलंबे, लता पाटील, प्रमोद यादव, कमलेश यादव, लालजी यादव, बबन जायसवाल, शिवधर पांडेय, सुमित गुप्ता, श्याम यादव (उप शाखा प्रमुख), कृष्णा साहनी, मनीष पाल, सागर सिंह, लालचंद यादव, मनोज विश्वकर्मा, शोभनाथ विश्वकर्मा, अश्विनी कुमार यादव, अरविंद गुप्ता, राजेश शर्मा, रामचंद्र यादव, विनय शर्मा दीप, ब्रिजेश मिश्रा (गीतकार), पत्रकार महेंद्रमणि पांडेय, पत्रकार मुन्ना यादव मयंक, बाबूलाल यादव, रामप्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।