जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा दुनिया का सबसे बड़ा व प्रभावशाली युवा राजनैतिक संगठन है। युवाओं का मुख्य प्रतिनिधि संगठन होने के चलते हम विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। उक्त बातें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने शनिवार को नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित एक उपवन में कही।
 पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश द्वारा एक वर्ष में युवा शक्ति से सम्पर्क करने के साथ ही उनको प्रेरित करने हेतु कुल 34 प्रकार के ऐतिहासिक कार्यक्रम किया गया है जो एक रिकार्ड है। इसके पहले जनपद आगमन पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
 इस अवसर पर पंकज मिश्रा, अभय राय, विकास ओझा, अंकित मिश्रा, अंशुमान सिंह, बृजेश चौधरी, सुलभ श्रीवास्तव, दिव्यांशु उपाध्याय, आशुतोष सिंह, प्रिंस ठाकुर, संजय शुक्ल, रमेश यादव, रोहित श्रीवास्तव सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।