• भारी गहमा-गहमी के बीच हुई माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव 
जौनपुर। उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय चुनाव में एक बार फिर संतोष सिंह जिलाध्यक्ष व रमाशंकर पाठक मंत्री मनोनीत हुए हैंं। यह चुनाव रविवार को नगर पालिका इंटर कालेज में भारी गहमा .गहमी के बीच संपन्न हुआ। यहां जुटे जिले भर के 100 माध्यमिक विद्यालयों के चार सौ डेलीगेट्स ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए चुनाव को जोरदार बना दिया। 

मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में वाराणसी मंडल के मंडलीय अध्यक्ष रामानुज सिंह विशेष रूप से मौजूद रहें। उनके निर्देशन में पूर्वांहन 11 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिलाध्यक्ष व मंत्री पद के लिए किसी और उम्मीदवार द्वारा नामांकन न किए जाने से नामांकन की समय सीमा दोपहर एक बजे समाप्त होते ही उन्होंने सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाने का फैसला लिया। 
जिसके बाद शिक्षक नेता संतोष सिंह को पुन: संघ का जिलाध्यक्ष, रमाशंकर पाठक को जिलामंत्री, कोषाध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव, आय व्यय निरीक्षक के रूप में डा. रामदेव मिश्र का चयन किया गया। चुनावी घोषणा होते ही उपस्थित सैकड़ों शिक्षकों ने अपने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया।
संतोष सिंह ने कहा जिले के शिक्षकों ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसका निर्वहन बेहद ही ईमानदारी से करूंगा। शिक्षक हितों के लिए अपनी जान लड़ा दूंगा। इस मौके पर पूविवि शिक्षक संघ के महामंत्री डा. विजय सिंह, अनिल उपाध्याय, डा. अक्षयवरनाथ द्विवेदी, डा. शंकराचार्य तिवारी,  डा. मो. शाहिद नईम, डा. रमेश सिंह, डा. विजय प्रकाश मिश्र, सुनीता मिश्र, शरद पाठक मिन्टू, अरविन्द शुक्ल, निखिलेश सिंह, मुन्ना ओझा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
छह उपाध्यक्ष हुए मनोनीत 
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित संतोष सिंह व मंत्री रमाशंकर पाठक 12 वीं बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं। छह उपाध्यक्ष के रूप में डा. रमेश सिंह, समरजीत सिंह, विभा पांडेय, राजेश त्रिपाठी, सुबाष चन्द्र त्रिपाठी, राजेश यादव चुने गए हैं। छह संयुक्त मंत्री में सोमवर्मा, डा. अलमदार, संजय तिवारी, चन्द्रसेन सिंह, सदाशिव त्रिपाठी व डा. किरन यादव का चुनाव किया गया है। इसके अलावा 15 लोगों सदस्य कार्यकारिणी के रूप में चुने गए हैं।