सिकरारा, जौनपुर। सिकरारा के बीआरसी पर अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर महाहड़ताल के तहत सभी 141 विद्यालयों के शिक्षको/शिक्षिकाओ ने अपने विद्यालयो में तालाबंदी करते हुए बुधवार को प्रातः 10 बजे उपस्थित हुए। 
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि शिक्षको के सम्मान हेतु वे किसी भी कुर्बानी को देने के लिए संकल्पित हैं। 

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु यादव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कोई भी लड़ाई बिना कुर्बानी के नहीं जीती जा सकती। 
वीरेंद्र सिंह, कृपानिधि यादव, चंद्रा यादव, मृत्युंजय सिंह, माधुरी जायसवाल, शोभावती पाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू पांडेय, नीतू मौर्य, राकेश सिंह, त्रिभुवन यादव, धीरेंद्र यादव यादव, सीमा उपाध्याय, राजीव सिंह लोहिया, राजीव उपाध्याय, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेश चतुर्वेदी, शिवम सिंह सहित अन्य शिक्षको ने अपने विचार व्यक्त किये।
सभा का संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि यह हड़ताल पेंशन प्राप्ति तक के लिए जारी रहेगी। सिकरारा में कार्यरत सभी शिक्षको से बुढ़ापे की लाठी की प्राप्ति तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से BRC की दरी पर बैठने की अपील किया।