जौनपुर। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के 89 ग्राम सभाओं के राजवित्त, चौदहवा वितरण व छठवें वित्त का खाता बन्द होने से विकास का कार्य बाधित हो रहा है। जानकारी के अनुसार महराजगंज ब्लॉक के सभी ग्राम सभाओं का खाता 29 जनवरी से बंद कर दिया गया था।

खाता का संचालन न होने से प्रधानमंत्री योजना समेत अन्य विकास कार्य ठप पड़ा हैं। शौचालय आदि प्रोत्साहन राशि लाभार्थियों को न मिलने से ग्राम प्रधानों से लाभार्थी नाराज है। बीडीओ महराजगंज सतीश पाण्डेय ने बताया कि सभी खातों का संचालन हो रहा है, लेकिन जिन ग्राम सभाओं के ग्राम विकास अधिकारी का स्थानांतरण हो गया है उन्हीं के ग्राम सभा के खाते का संचालन नहीं हो रहा है।
ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति के बाद उनके खातों को जोड़कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जबकि इसी से सम्बंधित अधिकारी एडीओ पंचायत सीपी सिंह ने बताया कि सभी ग्राम सभाओं का खाता अग्रिम आदेश तक पूर्णतः बन्द है।
प्रधान संघ के अध्यक्ष लालमणि यादव ने कहा कि विकास खण्ड के सभी ग्राम सभाओं का खाता बन्द है। जिससे विकास कार्य बाधित हो रहा है।




DOWNLOAD APP