सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के बोधापुर गाँव में गुरुवार को किसान कुम्भ ग्राम सभा अभियान में पहुँचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सामान्य वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण आगामी चुनाव जीतने के लिए उठाया गया कदम नहीं है बल्कि यह भाजपा सरकार द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण व स्वागत योग्य कदम है। जिसका वर्षों से लोग इंतजार कर रहे थे। सामान्य वर्ग में भी गरीब तबके के लोग हैं।
मोदी जी बधाई के पात्र हैं कि सामान्य वर्ग के लिये भी आरक्षण की पहल कर संविधान में संशोधन लाये और लोगों ने भी साथ डियावे सभी धन्यवाद के पात्र हैं। 72 साल की राजनीति में यह ऐतिहासिक निर्णय मील का पत्थर साबित हो रहा है। आगामी चुनाव पर प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन के असर पर उन्होंने कहा कि इससे बीजेपी का फायदा होगा। इस गठबंधन में प्रथम ग्रासे मच्छिका प्तत वाली कहावत चरितार्थ हो गयी।
अभी गठबंधन हुआ ही था कि खनन मामले में ज्योही सी बी आई का हाथ अखिलेश तक पहुंच माया जी उनके साथ खड़ी हो गईं। भ्रष्टाचार में संलिप्तता आते ही एक होकर ज्वाइंट प्रेस वार्ता कर डाली। हम जनता तक इनकी कारगुजारियां पहुंचाएंगे। उत्तर प्रदेश में पारदर्शी सरकार चल रही है। अनुप्रिया व ओमप्रकाश राजभर की नाराजगी को परिवार में छोटे मोटे उलाहने के रूप में देखते हुए कहा कि सभी एक साथ हैं। परिवार में यह सब चलता रहता है।
किसान कुम्भ अभियान को महत्वाकांक्षी बताते हुए कहा कि काशी क्षेत्र का अभियान आज जनपद के बोधापुर गांव के जनसंघ से जुड़े स्व. राजबली यादव के घर से उनके पुत्र किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव की देखरेख में लांच किया गया है। केंद्र व राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं किसानों के हित में मोदी सरकार द्वारा लिए अहम फैसले को अवगत कराने तथा किसानों की आय को दुगनी करने की प्रक्रिया की जानकारी आम जन तक पहुंचाने के लिये यह अभियान चलाया जा रहा है।





DOWNLOAD APP